मांसाहार को शाकाहार से श्रेष्ठ बतलाने की जिद।
जगमगाते सूर्यदेव को अंधियारा बतलाकर,
जुगनू की टिमटिमाहट को रौशन कहवाने की जिद।
हलाल होते हुए तड़पते जीव को "दर्द नहीं है" कह कर,
अन्नाहार में भ्रूण हत्या साबित कराने की जिद।
"गौ शुद्ध मानी गयी है" का मुखौटा ओढ़ कर,
गौमाता को वैदिक यज्ञों में बलि चढ़वाने की जिद।
गोरक्षक इन्द्रदेव को ऋषभ कंद की आहुति,
वृषभों की बलि की सीख बनाने की जिद।
कहीं और के लाये संस्कृत शब्दों को,
वेदवाणी बना कर पेश कराने की जिद।
पोषण की झूठी, घुमावदार बातों के झांसों में,
उच्चाहारियों को निम्न भोज्य पर खींच लाने की जिद।
भारत की महान संस्कृति को लीप पोतकर,
अहिंसा के आदेश को हिंसात्मक जतलाने की जिद।
शाक फलों को ग्रहण करने में पादप हिंसा ढूंढ कर,
पशु काटने को प्रभु आज्ञा साबित कराने की जिद।
टमाटर जैसे पौधे को मांसाहारी कह कर,
मछली को आलू सा शाकाहार कहलवाने की जिद।
वैदिक संस्कृत पर अपने अधूरे अर्थ थोप कर,
वेदों को पशु हिंसापूर्ण जतलाने की जिद।
बाहर की संस्कृतियों के निचोड़ों को ला ला कर,
भारतीय संस्कृति पर पानी चढाने की जिद।
किसी महापुरुष के प्रिय पुत्र कुर्बान करने को,
बकरों की कटवाई की आज्ञा बनाने की जिद।
जीभ के स्वाद के क्रूर आनंद की पूर्ति के लिए,
परमपिता को ही क्रूर साबित कराने की जिद।
जिस धर्म की आज्ञा है कि प्रतीकों को न पकड़ो,
उसी धर्म को पुरजोर प्रतीकात्मक बनाने की जिद।
गलत परम्पराओं के विरोध में खड़े ज्ञानी पुरुषों को,
स्वयं एक परंपरा भर में बदलवाने की जिद।
जुगनुओं की टिमटिमाती रौशनियों में,
खलिहान में सुई खोज लाने की जिद।
कबसे देख रही हूँ बारम्बार दुनिया में ,
